लच्छीवाला में हाथी को देख मची अफरा-तफरी

लच्छीवाला : एक हाथी आ धमकने से   लच्छीवाला टोल प्लाजा पर अफरातफरी मच गई। लच्छीवाला वन रेंज के जंगल में से निकलकर हाथी सड़क क्रॉस कर दूसरे जंगल में निकल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बाद में बताया कि अचानक ही हाथी आ धमका, एक और जंगल से हाथी तेजी से निकल कर आया हालांकि उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। जब हाथी जंगल में चला गया यात्रियों ने राहत की सांस ली। लच्छी वाला रेंजर घनानंद उनियाल ने बयाया इन दिनों हाथियो की मूवमेंट हो रही है। हाथी दिखाई देने पर सूचना दें। ताकि किसी भी प्रकार के नुकसान होने से बचाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *