राजधानी देहरादून में मादा गुलदार ने रेस्क्यू टीम को खूब दौड़ाया

देहरादून : चूहे बिल्ली के खेल के बाद आखिरकार चालाक गुलदार को पकड़ लिया गया।  सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक हैरान परेशान करती रही।  इस खेल में आसपास के इलाकों के लोगों ने भी खूब मनोरंजन लिया। कल तक जो लोग गुलदार के नाम से थर-थर कांप रहे थे। रेस्क्यू टीम सुबह ही मौके पर पहुंच गई और उनकी खुली शिकारी जीप में गुलदार को पकड़ने का सारा साजो सामान निकाल उसे धरदबोचा ।

गुलदार ने वन विभाग के कर्मचारियों को खूब इधर उधर थकाया। घरों की छतों पर खड़े लोग भाग गया, भाग गया चिल्लाते तो रेस्क्यू टीम के लोग उसे खोजने के लिए चरी और तोर के खेतों की तरफ भागते। तभी उन्हें तेज रफ्तार से दौड़ती गुलदार दिखाई देती। वह जाल लेकर उसके पीछे भागते। गुलदार झाड़ियों में छुप जाती। एक बार तो रेस्क्यू टीम ने गुलदार को चारों तरफ से घेरा। लेकिन डेढ़ साल की गुलदार सबको चकमा देकर फिर भाग गई। एक बड़ा जाल फेंककर गुलदार को काबू में किया। जाल में कसके बांधने के बाद गुलदार को जब बाहर लाया गया तो उसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *