मानुषी छिल्लर पहुंची ऋषिकेश,की गंगा आरती और पूजा 

अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर बीते दिन शुक्रवार को परमार्थ निकेतन ऋषिकेश पहुंची थी जहाँ  आगामी फिल्म के लिए मनोकामना मांगी। जहां उन्होंने गंगा आरती और विश्व शांति हवन में हिस्सा लिया। स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती ने अभिनेत्री को रुद्राक्ष का पौधा भेंटकर उनका अभिनंदन-स्वागत किया। परमार्थ निकेतन पहुंची अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने कहा कि शाकाहार और योग ही उनकी समग्र फिटनेस कर राज है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म तेहरान के लिए स्वामी चिदानंद से आशीर्वाद लिया। 

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि बेटियों को शादी से पहले शिक्षित करना जरूरी है। वर्तमान समय में बेटियों को उड़ान भरने के लिए खुले आसमान जरूरी है। विश्व सुंदरी चुनी जाने से पहले उन्होंने मुंबई में ध्यान व योग की विभिन्न क्रियाओं की तालीम ली थी। तपोवन स्थित मां योग आश्रम (आरोग्य धाम) के निदेशक डा. अमृत राज ने उन्हें योग सिखाया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *