आप प्रदेश अध्यक्ष पर हरिद्वार में हुआ केस,क्या हुआ ऐसा ?

रोशनाबाद: प्रदेश में पीएम मोदी और उनकी माता पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर करवाई हुई है। आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालियन के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट हरिद्वार की कोर्ट में परिवाद दायर हुई ।परिवाद में एडवोकेट अरुण भदौरिया ने कहा है कि पीएम ने धारा 370 कश्मीर से हटाने, राम मंदिर, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना, ऑपरेशन ग्रीन योजना, उत्पादन योजना प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार योजना, गर्भावस्था सहायता योजना, प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, देश के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना, जनधन योजना, एक सप्ताह में एक करोड़ 80 लाख 96130 बैंक खाता खोलने जैसे जनहित में कई कार्य किये हैं।

 पीएम और उनकी माता के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करके गुजरात आप प्रदेश अध्यक्ष ने देशवासियों की भावनाओं को आघात पहुंचाया है। नोटिस भेजकर इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से देशवासियों, पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी माता हीराबेन से माफी मांगने और भविष्य में ऐसी हरकत फिर न करने को कहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *