Uttrakhand Pcs-j: पीसीएस-जे की परीक्षा में हरिद्वार की बेटी चयनित

उत्तराखंड पीसीएस—जे Uttrakhand Pcs-j की परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं जहां आरा अंसारी
उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन की परीक्षा—2019 हरिद्वार के ग्राम सराय की जहां आरा अंसारी ने उत्तीर्ण की। वे जज बनकर पीड़ितों को न्याय दिलाने के साथ समाजसेवा का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी बिना किसी सहायता या कोचिंग से नहीं, बल्कि अपनी सेल्फ स्टडी से यह मुकाम हासिल किया। परीक्षा उत्तीर्ण होने की सूचना मिलते ही गणमान्य लोगों के साथ रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। परीक्षा में प्रदेश के कुल 17 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।
जहां आरा अंसारी ने लक्सर से इंटर तक की पढ़ाई करने के बाद बीए, एलएलबी की पढ़ाई देहरादून के डीएवी कॉलेज से की। जहां आरा अंसारी के पिता शहादत अंसारी गांव में ही प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं, जबकि दो बड़े भाई लोहे का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *