ग्रीन हाइड्रोजन कार से संसद भवन पहुंचे नितिन गडकरी,जानिए इस कार की खासियत 

नई दिल्ली : आज केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपनी हाइड्रोजन से चलने वाली कार टोयोटा मिराई में संसद भवन में प्रवेश करते नज़र आए। इससे पहले भी गौरतलब है कि नितिन गडकरी वैकल्पिक ईंधन के पक्ष में कई बार बोले है। अब उन्होंने ये दिखाया है कि ईंधन का भविष्य हाइड्रोजन है। आज मीडिया के सवालों पर गडकरी ने जवाब दिया कि , “आत्मानिर्भर’ बनने के लिए, हमने ग्रीन हाइड्रोजन को पेश किया है जो पानी से पैदा होता है। यह कार पायलट प्रोजेक्ट है। अब देश में ग्रीन हाइड्रोजन का निर्माण शुरू होगा। आयात पर अंकुश लगेगा और रोजगार के नए मौके मिलेंगें। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने कहा, “भारत सरकार ने 3000 करोड़ रुपये का मिशन शुरू किया है और हम हाइड्रोजन का निर्यात करने वाला देश बन जाएंगे। जहां भी कोयले का इस्तेमाल होगा वहां ग्रीन हाइड्रोजन का इस्तेमाल किया जाएगा।” उन्होंने बीते जनवरी में कहा था कि दिल्ली की सड़कों पर हाइड्रोजन से चलने वाली नई कार में वो दिखाई देंगे ताकि लोगों को हाइड्रोजन ईंधन का इस्तेमाल करने के लिए जागरूकता आए, क्यूंकि अब  भविष्य का ईंधन ही होगा।उन्होंने कहा कि यह कार जापान की टोयोटा कंपनी की है और हाइड्रोजन ईंधन फरीदाबाद स्थित इंडियन ऑयल पंप से भरा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *