अब जो लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए इधर उधर धक्के खाते खाते हो गए हैं परेशान उनके लिए अच्छी खबर है कि आधार कार्ड बनाने वाली एक संस्था UIDAI की डोरस्टेप सर्विस की शुरुआत करने जा रही है अब इस योजना में अपने दरवाजे पर आधार कार्ड सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे आप सभी। इसमें अब डाकिया आपकी स्पीड-पोस्ट देने के अलावा, जल्द ही आपके दरवाजे पर आधार सेवाएं प्रदान करेगा। वहीं डाकिया के माध्यम से घर-घर जाकर आधार सेवा पहुंचाई जाएगी। जी दरअसल हाल ही में UIDAI ने कहा कि वह अब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के 48,000 डाकियों को देश के दूर-दराज के हिस्सों में घर-घर जाने और आधार नंबर को मोबाइल नंबरों से जोड़ने, विवरण अपडेट करने, इसके साथ ही नए आधार का नांमाकन करने की सुविधा देगा।
इस विषय में यूआईडीएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इकोनॉमिक टाइम्स योजना के दूसरे भाग में सभी 150,000 डाक अधिकारियों को कवर किया जाएगा। इसी के साथ अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि यूआईडीएआई के द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा और जल्द ही पेश किया जा सकेगा। जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना और अधिक से अधिक नागरिकों का नामांकन करना है।

