धमाकों से गूंजा हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे का ये इलाका

हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है यहां नेपाली फार्म के पास पीएनजी के केंद्रीय भंडारण निगम के भंडार गृह में आकस्मिक आग लग गई  कुछ ही सेकंड्स में आग फैलती चली गई आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। धमाकों की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है। खबर मिलते ही पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास करने में लगे हैं।
 खबरों की मानें तो, रायवाला थाना पुलिस को रात करीब 11 बजे नेपाली फार्म के पास स्थित पीएनजी के केंद्रीय भंडारण गृह में भीषण आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी कुलदीप पंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस घटना पर थाना प्रभारी ने बतायाहै कि गोदाम के अंदर गेल कंपनी के प्लास्टिक के पाइप और अन्य सामान है और भंडार गृह में खड़ी एक जेसीबी भी जल गई है। आग कैसे लगी है इसका पता नहीं चल सका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *