ऋषिकेश : आज उत्तराखंड केर ऋषिकेश में बड़ा दुखद हादसा हुआ है। जिसमें ऋषिकेश घूमने आए गाजियाबाद से चार दोस्तों को कभी न भूल पाने वाला जख्म मिला है। वह अपने अन्य दो दोस्तों के साथ यहां गंगा में नहाने के लिए गए और उन्हें हमेशा के लिए खो दिया।
डूबने से दो युवकों की मौत
आपको बतादें कि मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत नीम बीच के समीप गंगा में डूब कर गाजियाबाद के दो युवकों की मौत हुई है। दोनों युवक अपने चार अन्य साथियों के साथ गंगा नहाने पहुंचे थे। पुलिस ने युवकों के स्वजन को सूचना दी है। पुलिस की मानें तो, शालीमार गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी छह युवक शुक्रवार की सुबह ऋषिकेश घूमने पहुंचे जहाँ उन्होंने तपोवन के लक्ष्मण झूला स्थित एक होटल स्टे किया। खाना पीना करके सभी युवक गंगा में नहाने के लिए तपोवन और नीम बीच के मध्य एक घाट पर चले गए। चारों युवक यहां एक दूसरे का हाथ पकड़कर घाट पर नहाने लगे। तभी सुबह 11 बजे अचानक उनके पैर के नीचे से रेत फिसल गई और दो युवक गहरे पानी में उतर गए। और वहा डूब गए ।

