अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य की हुई मुलाक़ात 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आज शनिवार दोपहर एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने बातचीत की उनकी इस मुलाक़ात में दोनों के बीच कई पहलुओं पर विचारविमर्श हुए,रामचरितमानस को लेकर उठे विवाद के बाद दोनों के बीच यह पहली बैठक है।

 अखिलेश यादव से मिलने के बाद बाहर निकले स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से कहा कि  पार्टी जाति जनगणना की मांग को लेकर अभियान करने जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाना है और साथ ही मुख्यमंत्री की तरफ से सनातन धर्म के संबंध में दिए गए बयान के सवाल को स्वामी प्रसाद बदल गए,  और बात टाल दी । स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री का जवाब नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव खुद विधानसभा में देंगे। पिछड़ों के संवैधानिक अधिकारों के लिए लड़ाई निरंतर लड़ते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *