वाराणसी जिले के तिलमापुर स्थित रंगीन दास पोखरा के पास वैष्णो माता मंदिर में मंदिर की दान पेटी से चोरी की घटना सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। आशापुर चौकी अंतर्गत रंगीन दास पोखरा पर मां वैष्णो देवी के गुफा में रखे दान पात्र का ताला खोलकर चोरों ने उसमें रखे लगभग 80 हजार रुपये साफ़ कर दिए। चोरी की घटना तब प्रकाश में आई जब मंदिर के पुजारी आज सोमवार की सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे।
पुजारी प्रभु मिश्रा ने जब देखा कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार भी कटा हुआ है और मॉनिटर में किसी भी कैमरे का चित्र नहीं आ रहा था।जिससे इस्पष्ट सा हुआ की चोरी की घटना हुई है। व्यवस्थापक देवी प्रसाद मिश्र को बुलाया तब पता चला कि चोर छत के रास्ते वैष्णो देवी की गुफा में प्रवेश कर दान पेटी के ताले को नकली चाभी से खोल कर इसमें रखे सभी 25 दिन के चढ़ावे को समेट ले गए।

