राष्ट्रगान पर किया डांस,फिर जो हुआ पढ़िए मामला !

मेरठ में गणतंत्र दिवस पर रेलवे रोड क्षेत्र में राष्ट्रगान पर नृत्य करने और अपमान करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। इसका संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने एक आरोपी अदनान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश हो रही है।रेलवे रोड थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर 26 सेकेंड का यह वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक युवक नृत्य कर रहा है, जबकि दूसरे युवक शोर मचा रहे हैं। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए ईदगाह भटीपुरा निवासी अदनान को गिरफ्तार किया है।  ईदगाह निवासी आरोपी रूहुल और नवील फरार हैं। उधर, थाने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी सचिन सिरोही सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और देशद्रोह का केस दर्ज  करने को कहा। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *