रुड़की में कबाड़ के गोदाम में लगी आग

रुड़की : भगवानपुर क्षेत्र में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगी है। आग लगने की सूचना रुड़की और भगवानपुर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। आग से यहां रखा सामान जलकर राख हो गया। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। भगवानपुर क्षेत्र स्थित गागलहेड़ी मार्ग पर शाहिर निवासी चाचक चौक गागलहेड़ी रोड, भगवानपुर का कबाड़ का गोदाम है। जहां देर रात आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के क्षेत्र में फैलना शुरू हो गई। आग से लाखों का कबाड़ जलकर राख हो गया है। भगवानपुर अग्निशमन प्रभारी केशव दत्त तिवारी ने कहा कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *