दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के अंडरब्रिज को डिटोनेटर से ब्लास्ट करके उड़ाया गया है। ये अंडरब्रिज मंदसौर जिले शामगढ़ इलाके में बनाया गया था। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार की है और रासुका लगाईं गई है। दोनों आरोपियों ने देश की दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे (8-लेन) को विस्फोट से गिराया है। राष्ट्र की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया है।गंभीर अपराध पर दोनो को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई की है।
अंडरब्रिज ब्लास्ट से उड़ाया, लगी रासुका

