प्रदेश के स्कूलों में मास्क अनिवार्य,डीएम ने लिखा पत्र 

देहरादून : कोरोना के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं और शिक्षक-कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। आदेश मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती ने देहरादून जिले के सभी सरकारी, निजी और अशासकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भेज दिया है ।

इसके अलावा महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के साथ-साथ देहरादून के जिलाधिकारी, सीएमओ और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व मंडलीय अपर निदेशक को भी इस संबंध में कार्यवाही के लिए लेटर भी भेजा है। स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भेजे गए इस पत्र में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने लिखा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए स्कूलों में थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था है और साथ ही स्कूलों में जागरूकता से जुड़े कुछ एक्टिविटी भी आयोजित हों। 

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाए। पत्र में उन्होंने केंद्र सरकार और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पत्र का हवाला दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *