रिलायंस के मुखिया मुकेश और नीता अंबानी के अब छोटे बेटे की भी शहनाई बजने की तैयारियां शुरू हो गयीं हैं। छोटे बेटे अनंत अंबानी का आज गुरूवार को रोका हो गया है। जल्दी शादी की भी डेट फाइनल की जाएगी। शादी से पहले अनंत और राधिका का रोका करके विवाह तय किया गया है। रोका सेरेमनी की तस्वीर भी सामने आई है। रोके का यह कार्यक्रम राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किया गया लेकिन अभी शादी कब होगी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अनंत और राधिका लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। राधिका अंबानी परिवार के हर आयोजन में नजर आती हैं। अब बहुत जल्द वे अंबानी परिवार की छोटी बहू बन जाएंगी। अनंत और राधिका के रोके बाद बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक परिमल नाथवानी ने दोनों को ट्वीट पर बधाई दी है।
नृत्यांगना है राधिका –
बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं और 2018 में दोनों की साथ में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में हरे रंग के परिधान में नजर आए थे।

