मारुति सुजुकी ने गुरुवार को अपनी बहुप्रतीक्षित Alto K10 हैचबैक कार को लॉन्च कर दिया। इस मॉडल को ऑल्टो 800 का बड़ा भाई कहा जा सकता है। MSAlto K10 की भारत में में शुरुआती एक्स-शोरूम 3.99 लाख रुपये तय की गई है। हैचबैक की कीमत 5.83 लाख रुपये तक जाती है। इस कार को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 11,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान करके नई ऑल्टो K10 को ऑनलाइन या अधिकृत डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं।
यह भारतीय बाजार में ऑल्टो K10 की वापसी का प्रतीक है और इसकी बिक्री मौजूदा ऑल्टो 800 के साथ की जाएगी। नई ऑल्टो K10 पिछली पीढ़ी के मॉडल की तुलना में पूरी तरह से अलग दिखती है। नए मॉडल में कुछ डिजाइन एलिमेंट्स पुराने मॉडल के जैसे रखे गए हैं।
मारुति सुजुकी की Alto K10 भारत में हुई लॉन्च

