नई दिल्ली : देश की अग्रणी कर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की हाल ही में लांच हुई एक्सयूवी 700 की बुकिंग शुरू होने के मात्र 57 मिनट में रिकॉर्ड 25,000 गाड़ियों की बुकिंग हो गई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की इस एसयूवी का ग्राहक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। बता दें कि कंपनी ने इस एसयूवी एक्सयूवी 700 के 5 सीटर और 7 सीटर वेरिएंट की बुकिंग शुरू कर दी है और कंपनी की तरफ से जानकारी दी गई है कि अभी बुकिंग करने वाले लोगों को इस गाडी के इंट्रोडक्ट्री प्राइस का लाभ मिलेगा।
जिसका मतलब यह हुआ कि महिंद्रा एक्सयूवी700 को जो ग्राहक सबसे पहले बुक कराते हैं , तो उन्हें स्पेशल डिस्काउंटेड प्राइस का फायदा मिल सकता है। इसके बाद हो सकता है कि ग्राहकों को नई महिंद्रा एसयूवी के लिए ज्यादा दाम देने पड़ सकते है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक्सयूवी 700 की पहली 25,000 गाड़ियों के लिए शुरुआती कीमतों की घोषणा की थी। यह शुरूआती कीमत 11.99 लाख रुपये से 22.89 लाख रुपये के बीच रखी गई थी। इसके बाद कंपनी ने बुकिंग प्रारम्भ कर दी थी। इस इंट्रोडक्ट्री प्राइस के बाद कंपनी ने इस गाडी की कीमत 12.49 लाख रुपये से 22.99 लाख रुपये के बीच कर दी है। एक्सयूवी 700 मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ और डीज़ल , पेट्रोल दोनों इंजनों के साथ आता है।महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ विजय नाकरा ने बताया कि हम उन तमाम लोगों के आभारी है जिन्होंने बुकिंग शुरू होते ही हमारी गाडी को इतना अच्छा रेस्पॉन्स दिया। हमने सोच भी नहीं था कि बुकिंग शुरू होने के 57 मिनट में ही 25,000 एक्सयूवी 700 बुक हो जाएंगी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा की एक्सयूवी 700 की रिकॉर्ड बुकिंग, 57 मिनट में 25,000 गाड़ियां हुई बुक

