बैंक हड़ताल के कारण कल बंद रहेंगे बैंक,जानिए अप्रैल में कब बंद रहेंगे बैंक ?

नई दिल्ली : यदि आपको बैंक से संबंधित काम है और आप इसके लिए बैंक जा रहे हैं, तो यह ख़बर आपके लिए है। बता दें कि बैंकों के निजीकरण सहित अन्य सरकारी फैसलों के विरोध में विभिन्न कर्मचारी यूनियन की हड़ताल पर जा रहीं हैं जिसका असर बैंकों के कामकाज पर पड़ेगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार 28-29 मार्च को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। और चौथा शनिवार होने के कारण 26 और रविवार होने की वजह से 27 को भी बैंकों में ताला लटका था यानी बैंक बंद थे. एसबीआई की ओर से कहा गया है कि बैंक यूनियन के द्वारा बुलाये गये हड़ताल की वजह से 28 मार्च और 29 मार्च को बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा. अपने बयान में बैंक ने कहा कि हम पूरा प्रयास करेंगे कि ग्राहकों को इस दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।बता दें कि इस दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी एसोसिएशन जैसे संगठनों के द्वारा की गई है. अप्रैल में भी छुट्टियों के कारण बैंक 15 दिन बंद रहेंगे।


जानिए अप्रैल में कब बंद रहेंगे बैंक…..

-1 अप्रैल को बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग (आइजोल, चंडीगढ़, शिलॉन्ग, शिमला को छोड़कर हर जगह बैंक बंद) की वजह से काम काज नहीं होगा.

-2 अप्रैल को गुडी पड़वा/उगाडी फेस्टिवल/पहला नवरात्र/तुलुगु न्यू ईयर का दिन/साजीबू नॉन्गमापनबा (बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर में बैंक बंद)

-3 अप्रैल को रविवार है, साप्‍ताहिक छुट्टी है.

-4 अप्रैल को सरहुल (रांची में बैंक बंद)

-5 अप्रैल को बाबू जगजीवन राम का जन्मदिवस (हैदराबाद में बैंक बंद)

-9 अप्रैल को माह का दूसरा शनिवार है जिसकी वजह से बैंक बंद रहेगा।

-10 अप्रैल को रविवार है ,साप्‍ताहिक छुट्टी है।

-14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैसाखी।