शादी समारोह में लगी आग,100 लोगों मौत, 150 घायल

उत्तरी इराक के हमदानिया शहर में बड़ा हादसा हुआ है। जहां शादी समारोह में आग लगने से हड़कंप तब मचा जब करीब 100 लोगों की मौत तो हो गई है। अन्य 150 लोग घायल हुए हैं। निनेवेह प्रांत के स्वास्थ्य अधिकारी ने इस घटना को साझा किया है। हमदानिया एक ईसाई शहर है जो मोसुल के पूर्व में स्थित है।  इस घटना में घायल हुए लोगों को हमदानिया के मुख्य अस्पताल में लाया गया, जहां रक्तदान के लिए दर्जनों की संख्या में लोग वहां है। कई लोगों को एक रेफ्रिजरेटेड ट्रक के दरवाजे पर कई काले बॉडी बैग को ले जाते हुए भी देखा है। नागरिक सुरक्षा प्राधिकारी ने अपने एक बयान में बताया कि अत्यधिक ज्वलनशील और कम लागत वाली मिर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण आग लगी और इस आग से छत का कुछ हिस्सा भी आ गिरा।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक़, शादी समारोह में आतिशबाजी भी थी । जिससे हॉल में आग लग गई। इराक में निर्माण और परिवहन क्षेत्रों में सुरक्षा के नाम पर अनदेखी की जाती है, जिस वजह से यहां अक्सर आग लगने की घटनाएं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *