पिथौरागढ़: बेहद दुखद सड़क हादसे में 2 लोगो की मौत हुई है जिसके चलते उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रविवार देर रात जौलजीबी झूलाघाट मोटर मार्ग में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि रविवार रात दो लोग कार संख्या यूके 05 टीए 3501 से जौलजीबी मेले से लौटकर अपने घर जा रहे थे, तभी अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। अंधेरे में हादसे का पता नहीं चला और सुबह जब लोगो का ध्यान गया तो पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह लोगों ने खाई में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अस्कोट पुलिस को पहुंचाई टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकलवाया।
मृतकों की शिनाख्त सिमलखेत निवासी भुवन राम(46) पुत्र श्यामू राम और राम(45) पुत्र शेर राम निवासी डंबर के रूप में हुई है। अस्कोट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

