बंद हो सकती है ये एयरलाइंस,सरकार से मदद की गुहार

नई दिल्ली : गो फ़र्स्ट एयरलाइंस के बाद एक और एयरलाइंस पर संकट के बादल मंडरा रहे है। इस एयरलाइंस का नाम एलायंस एयर है। कभी एअर ​इंडिया के साथ रहने वाली एलायंस एयर की मालिक एआई एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड है। इस एयरलाइंस में जान फूंकने के लिए अब सरकार खुद आगे आई है। वित्त मंत्रालय एलायंस एयर में 300 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश करेगा। पिछले कुछ महीनों में पैसों की कमी वजह से स्टाफ का सैलरी इश्यू रहा है और प्री कोविड सैलरी के अलावा भत्ते ना मिलने की वजह से स्टाफ ने हड़ताल भी थी।
एलायंस एयर मौजूदा समय में एआई एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड के अंडर में जो भारत सरकार का एक स्पेशल पर्पज व्हीकल है। एलायंस एयर रोजाना 130 उड़ानें ऑपरेट कर रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार वित्त मंत्रालय एलायंस एयर में 300 करोड़ इक्विटी निवेश की योजना बना रहा है। एलायंस एयर को वित्त वर्ष 2021-22 में नेट लॉस 447.76 करोड़ रुपये देखने को मिला है और फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझ रही है। एलायंस एयर नाम से ऑपरेट होने वाली उड़ानें एयरलाइन एलाइड सर्विसेज द्वारा मैनेज की जाती हैं, जिसने हाल ही में अपना नाम एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड में बदल दिया है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के पास ऑथराइज्ड कैपिटल 2,000 करोड़ रुपये है और पेडअप कैपिटल 402.25 करोड़ रुपये है।