अयोध्या में फिर बड़ा हादसा,दर्जन भर घायल

अयोध्या : अयोध्या में बीते मंगलवार रात शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा ने हनुमान गुफा के पास भगदड़ मच गई, जिसमें दर्जन भर घायल हुए हैं। 5 की हालत गंभीर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, बीती रात 12 : 48 से शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा में हनुमान गुफा के पास अचानक भगदड़ मच गई जिसके चलते लगभग दर्जनों लोग घायल हुए और उनका इलाज जारी है। 

इसमें कुछ घायलों को राजकीय श्रीराम अस्पताल अयोध्या में भर्ती किया गया है। गंभीर रूप से घायल 5 महिलाओं को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किए गए हैं। घायलों में बिट्टी पत्नी साधु राम अवस्थी आयु 70 वर्ष निवासी किशनगंज जिला बहराइच, रामादेवी पत्नी आज्ञाराम त्रिवेदी आयु 70 वर्ष निवासी बहराइच, कीर्ति कुमारी पत्नी राम नरेश मिश्रा आयु 40 वर्ष निवासी पखरपुर जिला बहराइच, कल्याना पत्नी रामकेवल आयु 60 वर्ष निवासी रामापुर थाना फखरपुर जिला बहराइच, सावित्री पत्नी सुंदरलाल आयु 60 वर्ष निवासी नौसहरा जनपद बहराइच, भगदड़ में घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस द्वारा रात्रि 3:30 बजे जिला चिकित्सालय लाया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *