नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस परेड के लिए पीएम मोदी कर्तव्य पथ पहुंचे जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां कर्तव्य पथ पर पहुंचे, पीएम मोदी ने दोनों का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ पहुंचे। अब राष्ट्रपति सलामी मंच पर पहुंची और झंडारोहण हुआ और राष्ट्रगान गाया गया। अब कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत हो चुकी है। परेड की शुरुआत नगाड़ों और शंखनाद के साथ हुई है।
फहरा तिरंगा,राष्ट्रगान के बाद शंखनाद से परेड की शुरुआत
