दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को एक्साइज पॉलिसी के मामलें में राउज एवेन्यू कोर्ट से मनीष सिसोदिया को फिर से झटका लगा है। सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए और बढ़ा दी गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 23 मई तक के लिए बढ़ गई है। आज कोर्ट में मनीष सिसोदिया को पेश किया गया था। ईडी शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। सिसोदिया 23 फरवरी से ही पूर्व सीएम तिहाड़ जेल में बंद हैं।
मनीष सिसोदिया को एक और झटका,14 दिन की हिरासत बढ़ी

