नई दिल्ली : अभी तक ईडी की रडार पर कई बड़े दिग्गज नेता बने हुए थे अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहली बार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। यह मामला एनआरआई बिजनेसमैन सीसी थंपी से सम्बंधित बताया जा रहा है। जिसमें प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर भी ईडी की तलवार लटक रही है।
ईडी ने कहा है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और बेटी प्रियंका गांधी ने दिल्ली के एक रियल एस्टेट एजेंट के द्वारा हरियाणा में जमीन खरीदीं हैं और सीसी थंपी को भी जमीन बेची थी। ईडी का आरोप है कि थंपी के वाड्रा के साथ लंबे और गहरे संबंध हैं। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले बीते नवंबर को चार्जशीट दाखिल की और इस चार्जशीट के मुताबिक़, संघीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि ‘रियल एस्टेट एजेंट एचएल पाहवा ने वाड्रा और थंपी दोनों को जमीन बेची। ईडी ने बताया कि थंपी ने हरियाणा में साल 2005 से लेकर 2008 के बीच 486 एकड़ जमीन खरीदने के लिए एचएल पाहवा की सेवाएं ली थी

