covid-19 Alert: आज हुई अहम बैठक, गाइडलाइन जारी 

चीन समेत कुछ देशों में फिर से केस बढ़ रहे हैं, कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में आज बुधवार को बैठक हुई है। इसके बाद मंडाविया ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। सभी संबंधित पक्षों को इसे लेकर सतर्क व सावधान रहना है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि कोरोना टीकों की तीसरी या एहतियाती खुराक जरूरी है। इसे सभी को लेना चाहिए। भीड़भाड़ वाली जगह मास्क पहनकर निकले इस बात के भी आदेश हुए हैं। 
बैठक के बाद मंडाविया ने ट्वीट करके कहा है कि ‘कुछ देशों में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए हमने विशेषज्ञों व अधिकारियों के साथ देश में हालात की समीक्षा की। कोविड का खतरा अभी थमा नहीं है, सभी संबंधित पक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि सतर्क रहें और निगरानी को मजबूत करें। हम किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार हैं।’

 बुजुर्गों से अपील –

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने आज बैठक में कहा है कि देश के सिर्फ 27-28 फीसदी लोगों ने अभी कोरोना टीकों की ऐहतियाती या तीसरी खुराक लगवाई है। खासकर बुजुर्गों से अपील करते हैं कि वे यह वैक्सीन लेले।

दिल्ली में जीनोम सीक्वेंसिंग शुरू –

केंद्र सरकार के आदेश के बाद दिल्ली सरकार के लोकनायक और आईएलबीएस अस्पताल में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पाजिटिव सैंपलों को इकठ्ठा किया जा रहा है। ये सभी के लिए निर्देशित है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *