ऋषिकेश में युवक विधायक की कार की छत पर चढ़ा

नवरात्र के पहले दिन आज गुरूवार को बड़ी संख्या में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना व स्नान के लिए त्रिवेणी घाट पहुँच रहे है। जिससे यहां जाम की स्थिति हो गई है। बतादें कि भीड़ के बावजूद पुलिस ने यहां चार चक्का वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित नहीं की थी।

भीड़भाड़ के बीच वाहनों की आवाजाही से यहां जाम की स्थिति बनी रही। स्थिति यह थी कि पैदल भी लोग आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। करीब  साढ़े आठ बजे जाम से परेशान एक युवक ने यहां हंगामा शुरू कर दिया। युवक इस दौरान यहां से गुजर रहे एक वाहन की छत पर चढ़ गया और जिसपर वाहन पर वो चढ़ा उसपर विधायक की प्लेट लगी थी। वाहन में सिर्फ चालक ही मौजूद था। बाद में पुलिस युवक को उतार कर चौकी ले आई। वाहन पौड़ी जनपद के किसी विधायक का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *