पाकिस्तान के कार्यवाहक पीएम होंगें रिटायर्ड जज अजमत सईद

गौरतलब है कि पाकिस्तान की सिसायत की लड़ाई अब नया मोड़ ले रही है जिसके चलते आज सोमवार को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में पांच मिनट के अंदर इमरान खान के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। इसके बाद तेजी से कई घटनाक्रम हुए। इमरान खान ने इसके तुरंत बाद संसद भंग किए जाने की भी मांग की। इस पर राष्ट्रपति ने तुरंत अपनी सहमति दे दी और संसद को भंग कर दिया। तब से विपक्ष का हंगामा जारी है। अब यह पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। कोर्ट आज इस मामले में सुनवाई कर रहे हैं और संसद भंग किए जाने के बाद अजमत सईद को पाकिस्तान का कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है। ख़बरों की मानें तो,कार्यवाहक प्रधानमंत्री के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज अजमत सईद का नाम शामिल हुआ है। पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव खारिज किए जाने और संसद भंग मामले में एक बजे से सुनवाई शुरू होगी। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, सुनवाई के दौरान स्पीकर की ओर से अटॉर्नी जनरल पेश होंगे।


नवाज़ पर फिर हमला-पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इन दिनों लंदन में हैं। यहां उनके ऊपर फिर से हमला हुआ है। पिछले 24 घंटे के अंदर यह उन पर दूसरा हमला है। 15 से 20 नकाबपोशों ने नवाज शरीफ के कार्यालय पर हमला बोला। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *