अफगानिस्तान में सुरक्षा की खतरनाक स्थिति के मद्देनजर भारत ने अफगानिस्तान में अपने नागरिकों को अत्यधिक सतर्कता और सावधानी बरतने को कहा और साथ में आगह किया कि भारतीयों को अगवा किए जाने का गंभीर खतरा है।
एक नए परामर्श में, भारतीय दूतावास ने कहा कि अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकवादी समूहों ने नागरिकों को निशाना बनाने सहित हिंसक गतिविधियों को बढ़ा दिया है और भारतीयों को मुख्य शहरों से बाहर यात्रा नहीं करनी चाहिए। उसमें कहा गया है कि नए परामर्श 29 जून को जारी परामर्श में कही गई बातों को दोहराता है जो सभी के लिए मान्य हैं।

