कोटद्वार शहर से सात किमी दूर मालन नदी पर बना पुल गुरूवार को बह गया था जिसमें एक युवक के बह जाने की खबर थी। पुल भू-कटाव की चपेट में आने से बहा था। इस दौरान नदी में बहे युवक प्रशांत उर्फ निक्की डबराल(40) पुत्र प्रकाश डबराल निवासी हल्दूखाता का शव शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम ने पुल से नौ किलोमीटर दूर से पाया है। दो अन्य लोग अभी भी लापता हैं। पुल का एक पिलर धंसने से उसके बीच का एक हिस्सा टूटकर नदी में गिर गया दूसरा हिस्सा भी ढहने के लिए तैयार सा है। पहले उफनाई नदी को देखने के लिए काफी संख्या में लोग जमा थे। इसी दौरान पुल के बीच का एक हिस्सा टूट गया। दो लोग रेलिंग पकड़े हुए थे जिससे वह बच गए जबकि तीसरा युवक उफनती नदी में बहता चला गया। पुल क्षेत्रवासियों की मांग पर 24 मई 2010 में बनकर तैयार हुआ था। पुल बनने से पहले क्षेत्रवासी यहां बने रपटे से आवाजाही करते थे।
मालन नदी पुल टूटने पर बहे युवक का शव बरामद

