मध्यप्रदेश के मुरैना में बड़ा हादसा,3 की मौत

मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक पटाखा फैक्ट्री भीषण विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में मौक़े पर ही 3 लोगों की मौत हो गाई है। और 7 अन्य घायल हुए है। चम्बल रेंज के आईजी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मुरैना के बनमोर थाना क्षेत्र में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी , जिसमे विस्फ़ोट होने से उस फैक्ट्री में काम करने वाले 3 मज़दूरों की मौत हो गई है। अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। और विस्फ़ोट में घायल हुए 7 लोगों को ज़िला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है , जहां उनका इलाज़ चल रहा है। फ़िलहाल फैक्ट्री में हुए विस्फ़ोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।