श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को एक बार फिर शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डाल दिया गया है। इस बीच श्रद्धा के पिता विकास मदान वॉकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना दर्द बताया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को 18 साल का होते ही जो कानूनी आजादी मिल जाती है। उसमें संशोधन करने की आवश्यकता है। इसी कानून की वजह से मुझे आज यह दर्द झेलना पड़ रहा है। आफताब को फांसी होनी ही चाहिए। श्रद्धा के पिता ने अपना दर्द बताते हुए कहा कि तुलिंज पुलिस ने सही समय पर कार्रवाई नहीं की। अगर सही से पुलिस करवाई होती तो आज श्रद्धा जिंदा होती। अब दिल्ली पुलिस और वसई पुलिस की जांच सही तरीके से चल रही है। आफताब को फांसी की सजा होनी चाहिए। आफताब ने मेरी बेटी का जिस तरह से हत्या की, उसको भी उसी तरह सबक मिलने की पूरी आशा है।
डेटिंग एप पर भी सख्ती बरतनी चाहिए। बच्चों को धर्म की सही शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि 18 साल की आयु के बाद व्यक्ति को जो स्वतंत्रता मिल जाती है.श्रद्धा के पापा ने ये भी कहा कि आफताब के माता-पिता से भी पूछताछ होनी चाहिए। उसके मां-बाप और भाई की जांच होनी चाहिए। मामले से संबंधित हर व्यक्ति की पूरी जांच भी होनी चाहिए।
श्रद्धा के पिता ने पहली बार तोड़ी चुप्प्पी,आफताब के परिवार के लिए कही ये बात !

