यूएस : यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग के दौरान कई अंतरराष्ट्रीय संगठन रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगा चुके हैं। और अब कई टेक कंपनियाें ने भी यूक्रेन पर हमले के खिलाफ रूस पर प्रतिबन्ध लगाने शुरू कर दिए हैं। रूस द्वारा यूक्रेन पर जो हमले किये जा रहे हैं, उनके विरोध में मोबाइल निर्माता कंपनी एप्पल ने रूस में सभी प्रॉडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगाने की घोषणा की है।अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों की सरकारों और संगठनों ने यूक्रेन पर हमले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना की है। इसी बीच एप्पल ने रूस में सभी प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगाने का ऐलान किया। एप्पल ने रूस के न्यूज ऐप्स आरटी और स्पुतनिक को ऐप स्टोर से हटा दिया है. इससे पहले कंपनी ने रूस में एप्पल पे की सर्विस पर रोक लगायी थी. कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार ,एप्पल ने रूस में सभी सेल चैनल्स में एक्सपोर्ट रोक दिया है। कंपनी का कहना है कि वे स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं और प्रभावित देशों की सरकार से बातचीत कर रहे हैं ।
यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री मायखेलो फेडोरोव ने पिछले हफ्ते एप्पल को एक ओपन लेटर लिखकर रूस को कंपनी के प्रॉडक्ट्स, सर्विसेस और ऐप स्टोर से दूर करने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि इसका युवाओं पर असर होगा और रूस के लोग उनकी सेना की इरादों का विरोध करेंगे। एप्पल की तरफ़ से ज़ारी बयान में कहा गया कि ने हम यूक्रेन पर रूस के हमले से बहुत चिंतित हैं और उन सभी लोगों के साथ खड़े हैं, जो इस हिंसा को झेल रहे हैं. हमने इस हमले के जवाब के रूप में पिछले हफ्ते रूस में सभी सेल चैनल्स का एक्सपोर्ट रोक दिया है।एप्पल पे और दूसरी सर्विसेस को भी सीमित कर दिया है
एप्पल कंपनी ने रूस में अपने प्रॉडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक

