देहरादून: रेलवे स्टेशनों को दिव्यांग फ्रेंडली बनाने के लिए पहले चरण में देहरादून रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के बतौर विकसित किया जाने की तैयारी की जा रही है। इस योजना को हकीकत देने के लिए राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईपीवीडी) के विशेषज्ञों के समूह ने होनी पूरी रिपोर्ट तैयार की है। इसी आधार पर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगोंके लिए यात्री सुविधाऑ को और विकसित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में दिव्यांगों की महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन के लिए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अजय नंदन की अगुवाई में अधिकारियों की टीम ने एनआईईपीवीडी निदेशक डॉ. हिमांशु दास के साथ बैठक कर तमाम पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान सहमति बनी कि संस्थान के विशेषज्ञों की समिति दिव्यांगों के लिए यात्री सुविधाओं का तकनीकी अध्ययन कर अपनी विस्तृत जानकारी सौपी जाएगी। इसके अलावा इस प्रक्रिया में रेलवे स्टेशनों पर तीन चरणों में कराए जाने वाले विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा। पहले चरण में स्टेशनों पर वे कार्य कराए जाएंगे जिनकी तत्काल जरूरत है। बैठक के दौरान निदेशक डॉ. हिमांशु दास ने कहा कि फिलहाल राजधानी देहरादून रेलवे स्टेशन को दिव्यांगों के लिए मॉडल स्टेशन के तौर पर तय्यार किया जाएगा। इसके बाद ऋषिकेश से लेकर कर्णप्रयाग तक प्रस्तावित रेल परियोजना से जुड़े तमाम रेलवे स्टेशनों को दिव्यांग फ्रेंडली बनाया जाए। बैठक के दौरान डीआरएम अजय नंदन ने रेलवे की ओर से दिव्यांग यात्रियों के लिए संचालित तमाम योजनाओं की जानकारी दी।

