प्रधानमंत्री मित्र योजना से मिलेगा लाखों लोगों को रोज़गार : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि आज कैबिनेट बैठक में दो विभागों को लेकर निर्णय हुए है। उन्होंने कहा कि. कैबिनेट बैठक में निर्णय किया गया है कि इस वर्ष भी 78 दिन का बोनस रेलवे के नॉन गजेटेड कर्मियों को दिया जाएगा। और वहीं कैबिनेट ने मेगा टेक्सटाइल पार्क के लिए 4,445 करोड़ रुपये की पीएम मित्र योजना को हरी झंडी दी है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पीयूष गोयल ने साझा बयान देते हुए बताया कि पीएम मित्र योजना के अंतर्गत टेक्सटाइल और गारमेंट के क्षेत्र में लाखों लोगों को रोजगार मिलेग।. इसमें 5 वर्षों में 4445 करोड़ रुपये का खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। उन्होंने कहा कि 7 मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजनल एंड अपैरल पार्क तैयार किये जायेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हमारी कल्पना है कि प्रधानमंत्री मित्र योजना से लगभग 7 लाख लोगों की सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि 10 राज्यों ने इस योजना के लिए अभीतक दिलचस्पी दिखाई है। एक पार्क को तैयार करने में करीब 1700 करोड़ रुपए का खर्च आयेगा। यह पार्क करीब 1000 एकड़ में फैला होगा। पीयूष गोयल ने साथ ही कहा कि आरओएससीटीएल के लिए योजना 2019 में लॉन्च हुई थी, जिसे 2024 तक बढ़ा दिया गया है. इससे टेक्सटाइल क्षेत्र में एक्सपोर्ट को लेकर व्यापारियों में ख़ासा उत्साह है।