रणदीप सुरजेवाला का विपक्ष पर हमला,बोले-भाजपा की हार में उत्तराखंड की जीत

देहरादून : चुनावी माहौल के बीच सभी राजनेताओं का विपक्षी पार्टियों पर तानाकसी का दौर जारी है इससे कड़ी में आज मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा पार्टी पर तंज कस्ते हुए कहा कि बीजेपी की हार में ही उत्तराखंड की जीत छुपी है। साथ ही उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड वासियों को विकास की मुख्यधारा से अलग अलग कर दिया है। इस बार उसका जवाब देगी और कांग्रेस बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी,और प्रदेश का विकास करेगी। 

आज मंगलवार सभा में कांग्रेस  राष्ट्रीय महासचिव सुरजेवाला ने ये भी कहा कि महंगाई, बेरोजगारी जनता बेहद परेशान हो चुकी है और अब उत्तराखंड की सरकार खनन माफियाओं को संरक्षण देने का काम कर रही है। माइन माफिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मित्र हैं, यह सरकार माइन माफियाऑ की सरकारहै। साथ ही सुरजेवाला ने ये भी कहा कि स्किल डेवलपमेंट के नाम पर करोड़ों रुपए उत्तराखंड में पाए गए। लेकिन युवाओं को नौकरी नहीं मिली। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सुरजेवाला ने आज ये भी कहा कि भाजपा कहती है देश मोदी के हाथों सुरक्षित है। लेकिन आपको मैं हकीकत बताता हूं।

लद्दाख से लेकर भूटान की सीमा तक देश की सीमाओं पर चीन लगातार अतिक्रमण कर रहा है। और यह तथ्य है। लेकिन मोदी सरकार मानने को तैयार नहीं वह देश को धोखा देने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर कांग्रेस की सरकार होती है वहां चेहरा बनाया जाता है। जहां सरकारें नहीं होती वहां सामूहिक नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव लगती है। हरीश रावत प्रदेश का बड़ा चेहरा है और उनके नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *