नई दिल्ली : आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था पर आज सुप्रीम कोर्ट थोड़ी देर में बड़ा फैसला सुनाएगा। पांच जजों के संवैधानिक बेंच इस मामले की सुनवाई हुई है। ईडब्ल्यूएस कोटे की वैधता को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर लंबी सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने बीती 27 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित किया था जिसपर आज फैसला सुण्या जाएगा। मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ को यह तय करना है कि क्या ईडब्ल्यूएस कोटे से संविधान के बुनियादी ढांचे का उल्लंघन होता है।
आज सुप्रीम कोर्ट में EWS आरक्षण पर थोड़ी देर में आएगा बड़ा फैसला

