आज से शुरू हुईं राम लला के आगमन की तैयारियां, पढ़िए 22 जनवरी तक क्या-क्या होंगे कार्यक्रम ?

अयोध्या : अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की भक्ति में पूरा देश डूबा हुआ है। चारो दिशाएं राम भक्ति से सराबोर हैं। वहीँ पवित्र नगरी अयोध्या अपने भगवान के आगमन के लिए तैयार हो गई है और आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा बड़ी धूम धाम से होने जा रही है।

इस अवसर को विशेष और ऐतिहासिक बनाने के लिए यहां भव्य तैयारियां हो रहीं हैं। राम मंदिर के उद्घाटन के एक सप्ताह पहले ही धार्मिक अनुष्ठानों और विधियों का कार्यक्रम शुरू किया जा चुका है। उद्घाटन समारोह के अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू हो गए हैं और अगले सात दिनों तक 22 जनवरी तक लगातार होने वाले है आइए आपको बताते हैं किस दिन क्या कार्यक्रम होगा –

आज 16 जनवरी : मंदिर ट्रस्ट की तरफ से नियुक्त यजमान द्वारा प्रायश्चित पूजा की शुरुआत हुई है। जहां सरयू नदी के तट पर ‘दशविध’ स्नान। अनुष्ठान में विष्णु पूजा हुई है और साथ ही आज घाट से 108 फ़ीट लम्बी अगरबत्ती जलाई गई है।

बुधवार 17 जनवरी: इस दिन भगवान राम की उनके बाल रूप रामलला की मूर्ति को की एक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें भक्त मंगल कलश में सरयू जल ले जाएंगे।

गुरूवार 18 जनवरी: इस शुभ दिन गणेश अंबिका पूजा, वरुण पूजा, मातृका पूजा, ब्राह्मण वरण, वास्तु पूजा आदि अनुष्ठान किए जाएंगे।

शुक्रवार 19 जनवरी: अग्नि स्थापना, नवग्रह स्थापना और हवन किया जाएगा।

शनिवार 20 जनवरी: इस दिन राम मंदिर के गर्भगृह को सरयू के पवित्र जल से धोया साफ़ किया जाएगा। वास्तु शांति और अन्नाधिवास सहित अनुष्ठान किए जाएंगे।

रविवार 21 जनवरी: रामलला के विग्रह को 125 कलशों से दिव्य स्नान कराया जाएगा और शैयाधिवास का अनुष्ठान होगा

सोमवार 22 जनवरी: सुबह रामलला के विग्रह की पूजा की होगी और दोपहर में मृगशिरा नक्षत्र में रामलला का अभिषेक होगा साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा  की जाएगी। पीएम  पंचकोसी परिक्रमा करेंगे और  अयोध्या के मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *