लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक राकेश प्रताप सिंह को रात में पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेलिया वो राजधानी लखनऊ के हजरतगंज गांधी प्रतिमा के पास अनशन पर बैठे थे. लेकिन अब उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। राकेश प्रताप को अस्पताल में ग्लूकोस की ड्रिप चढ़ाई जा रही हैं। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अपने क्षेत्र की दो सड़कों का निर्माण नहीं कराए जाने से नाराज़ होकर विधानसभा से इस्तीफा दिया है। इसके बाद उन्होंने दो दिन तक धरना दिया और फिर आमरण अनशन शुरू करदी।
जिसके बाद बीते दिन उनकी हालत बिगड़ गई। रात करीब 10:00 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और अनशन खत्म करने को कहा। लेकिन विधायक अपनी जिद पर अड़े रहे। इस पर पुलिस ने रात करीब 1:00 बजे उन्हें जबरन उठाया और सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। अस्पताल में उन्होंने ड्रिप लगवाने से मना कर दिया। आरोप है कि उन्हें जबरन ड्रिप लगाई गई। खबर है कि अभी वो बेहोश हैं।

