पटना : पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। बीते रविवार शाम को उन्होंने पटना में दो किलोमीटर लंबा रोड शो किया है। इसके बाद राजभवन में विश्राम किया। आज सोमवार को वह हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी सरकार ने केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को बताया साझा किया। पीएम ने पूछा कि साथियों मोदी का वारिस कौन है? आप बता सकते हैं। मोदी के वारिस आप हैं। आपका परिवार और आपके बच्चे हैं। इसलिए मुझे आपको सब कुछ देकर जाना है। मुझे आपको सुख चैन की जिंदगी देकर जाना है। मुझे आपको विकसित भारत आपके हाथ में सौंपकर जाना है। पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ मुद्रा योजना के माध्यम ढाई लाख करोड़ रुपये की मदद बिहार के युवाओं को दी गई। वह भी मोदी की गारंटी पर। मोदी को बिहार के युवाओं पर भरोसा है।
पीएम मोदी का लालू पर निशाना, कहा- अपने बच्चों को सेट करने में लगे हैं लालटेन वाले

