सर्दी का सितम : 37 साल बाद हरिद्वार का पारा पहुंचा 6-डिग्री 

हरिद्वार /देहरादून : अब सर्दी का प्रकोप प्रदेश में बेहद ऊँचे स्तर पर पहुँच गया है। दिसंबर के अंतिम हफ्ते में सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में शीतलहर चल रही है। पहाड़ों में पाला परेशानी का सबब बन रहा है। हरिद्वार में 37 साल में पहली बार -6 डिग्री तापमान पहुंचा है। हरिद्वार के बहादराबाद में 1985 में मौसम विभाग का सेंटर स्थापित होने के बाद पहली बार बुधवार को न्यूनतम तापमान -6 डिग्री पहुंचा बताया गया है। कम तापमान देख एक बार को तो मौसम विभाग के अधिकारी भी परेशान हुए हैं।  तापमान की दोबारा जांच की गई है। 

मौसम विभाग के शोध पर्वप्रेयक नरेंद्र रावत के अनुसार, 37 साल में पहली बार न्यूनतम और अधिकतम पारे में इतनी गिरावट दर्ज हुई है। 1988 में न्यूनतम तापमान -3 रिकॉर्ड हुआ था। 2018 में न्यूनतम तापमान -1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। अधिकतम तापमान भी 37 सालों में इतने नीचे कभी नहीं पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *