नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान शुरू हो गए है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान कराए जा रहे हैं। इस चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। 82 प्रत्याशी यानी 12 फीसदी महिलाएं सियासी चौसर पर अपनी किस्मत का खेल खेल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा, ‘आज लोकतंत्र का उत्सव मुंबई और अन्य प्रदेशों में मनाया जा रहा है। हम सब मिलकर इस उत्सव को सफल बनाए। आज सुबह से ही मैं उत्तर मुंबई में देख रहा हूं कि 7 बजे ही सभी जगह लंबी लाइनें हैं। मेरा मनाना है कि पिछले बार से इस बार अधिक वोटिंग होगी और जनता देश के उज्जवल भविष्य के लिए अपना निर्णय लेगी।’आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने परिवार संग वोट डाला। अभिनेता राजकुमार राव ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने मतदान किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने अपना वोट डाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के पुरी में रोड शो किया। पुरी लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार संबित पात्रा उनके साथ हैं।
पीयूष गोयल, अक्षय कुमार समेत कई हस्तियों ने किया मतदान, लोगों से की मतदान की अपील

