ईरान : ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को लेकर जा रहे काफिले का हेलीकॉप्टर बीते दिन रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी हेलीकॉप्टर का कही आता पता नहीं मिल रहा था। अब एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो अधिकारियों ने जानकारी कि राहत-बचाव दल दुर्घटना वाली जगह पर पहुंच गया है। कई ईरानी मीडिया चैनलों ने रेड क्रीसेंट का हवाला देते हुए कहा है कि बचाव दल ने रईसी के हेलीकॉप्टर के मलबे को ढूंढ निकाला है। रेड क्रीसेंट ने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि राष्ट्रपति और उनके साथी बच गए हैं या नहीं। वहीं, एक अन्य ईरानी मीडिया की माने तो दुर्घटनास्थल पर किसी के जिंदा होने का कोई संकेत नहीं मिला है।कई ईरानी मीडिया चैनलों ने रेड क्रीसेंट का हवाला देते हुए कहा है कि बचाव दल ने रईसी के हेलीकॉप्टर के मलबे को ढूंढ लिया है। रेड क्रीसेंट ने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि राष्ट्रपति और उनके साथी बच गए हैं या नहीं। ईरानी राष्ट्रपति के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर थे और इनमें से दो हेलीकॉप्टर सुरक्षित अपने गंतव्य पर उतर चुके हैं। पायलट ने हेलीकॉप्टर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते हादसा हुआ। बचाव कार्य में 16 टीमों को लगाया गया है। हादसे में किसी की मौत या घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (63 वर्षीय) पूर्वी अजरबैजान जा रहे थे। कुछ विश्लेषकों का कहना है कि वह 85 वर्षीय नेता (खामेनेई) की मृत्यु या पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह ले सकते हैं।
राष्ट्रपति के लापता हेलीकॉप्टर का मिला मलबा, किसी के भी जिंदा होने के संकेत नहीं

