UP Election 2022 :शिवपाल से मिले अखिलेश यादव,गठबंधन हुआ तय

लखनऊ: आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव से जाकर मुलाकात की है।  शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सपा में विलय होगा। आज इस मुलाक़ात पर शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके विलय का ऐलान भी किया है। शिवपाल को सपा कितने टिकट देगी यह अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन खबरों की मानें तो शिवपाल समर्थकों को 15 टिकट देने की बात सामने आई है। 

गौरतलब है कि अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग जिलों में विजय रथ यात्रा का आयोजन कर रहे हैं।  जिसके चलते बीते दिन बुधवार को जौनपुर में उन्होंने सम्बोधन में ये भी कहा था कि भाजपा की सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में जनता को धोखा दिया है। सरकार के दावे और विज्ञापन झूठे हैं। सूचना मिल रही है कि तीन माह में डीजल और पेट्रोल कंपनियों को 600 गुना फायदे हुए हैं। 

इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने कल ये भी खा था कि इस सरकार में “संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। इस सरकार के शासन में सरकारी संपत्तियों और संस्थाओं तक को बेचा जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे-जैसे भाजपा को हार नजदीक दिखाई देगी, वैसे-वैसे उनके बड़े नेता दिखाई देने लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *