हो जाइए सावधान कोरोना से भी अधिक खतरनाक संक्रमण लेप्टोस्पायरोसिस ने वाराणसी में एंट्री मार दी है। यह बीमारी चूहों से फैलती है। बच्चों को इससे ख़तरा बताया जा रहा है। अब तक 10 से अधिक बच्चे चपेट में आए हैं। शहर के निजी अस्पतालों में इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
कैसे समझे लक्षण –
डॉक्टरों ने बताया है कि बच्चो को अगर बुखार तीन-चार दिन से ज्यादा है तो इसे समय न लें। सीआरपी की जांच कराए और सीआरपी ज्यादा आए तो समझ लें बैक्टीरियल बुखार है। लेप्टोस्पायरोसिस की जांच करानी होगी। इसके लक्षण डेंगू और वायरल से मिलते हैं। इसमें प्लेटलेट्स तेजी से गिरतीं हैं ,बताया जा रहा है कि यह बीमारी चूहे के मूत्र के जरिये बच्चों में फैल रही है। इसमें डेंगू की तरह ही बुखार आएगा। यह शरीर के सभी अंगों को प्रभावित करता है। पहले सामान्य बुखार होता है। लक्षण पांच से छह दिन बाद मिलते हैं।

