जम्मू-कश्मीर  : बीएसएफ जवान लापता, अचानक हुआ गायब 

मेंढर के बालाकोट सेक्टर में बीत दिन शुक्रवार को नियंत्रण रेखा क्षेत्र से बीएसएफ का एक जवान अचानक लापता हो गया है। बीएसएफ लगातार तलाश में जुटा हुआ है। इस क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है, लेकिन देर रात तक जवान का कुछ पता नहीं चला।लापता जवान की पहचान बीएसएफ की 79वीं बटालियन के सिपाही अमित पासवान पुत्र अशोक पासवान निवासी बिहार बताई गई है। इस मामले में बीएसएफ ने अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं बताई है। 

खबरों की माने तो, बालाकोट सेक्टर के अग्रिम क्षेत्र में तैनात बीएसएफ के सिपाही अमित पासवान ड्यूटी पर निकला था कि लापता हो गया। बीएसएफ ने तलाशी अभियान चलाया। देर रात बीएसएफ 79वीं बटालियन की तरफ से बालाकोट पुलिस चौकी में सिपाही अमित पासवान की गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई और तलाश शुरू हुई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *