दून में 10 जगह पिंक शौचालय का होगा निर्माण

नगर निगम की तरफ से शहर के 10 स्थानों पर पिंक शौचालय बनाने का फैसला लिया गया है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने इसके लिए अधिकारियों को जगह चिह्नित करने के लिए कहा है। शहर में बदहाल सार्वजनिक शौचालयों की भी हालत ठीक की जाएगी। उनकी मरम्मत के साथ ही साफ-सफाई होगी। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक़, देहरादून की जनसंख्या 1696694 है। इसमें महिलाओं की आबादी 804494 है।

अब महिला और पुरुषों की आबादी लगभग समानता है। शहर में 41 सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं।  हैरत की बात ये है कि आधी आबादी के लिए एक भी पिंक शौचालय नहीं बनाए गए हैं। सार्वजनिक शौचालय हैं, उनमें भी महिलाओं के लिए सुविधाएं नहीं हैं। इनमें से कई बदहाल पड़े हैं तो कई पर ताले लटके हैं।जिससे महिलाओं के सामने  बड़ी परेशानी है। नगर निगम ने भी मुहिम का संज्ञान लिया और शहर में 10 स्थानों पर पिंक शौचालय बनाने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *