चंडीगढ़ : सभी राज्यों में चुनावी माहौल है,और उससे ठीक पहले पंजाब व यूपी में सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 21 दिन की फरलो दी है। राम रहीम सिरसा डेरे पर पुलिस की निगरानी में होंगें। इसी कड़ी में सोमवार को जेल के आसपास पुलिस ने सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। पुलिस की निगरानी में रामरहीम को जेल से सिरसा डेरे पर ले जाया जाएगा। कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना पुलिस अधिकारियों की तीन दौर की बैठक ले चुके हैं। आज सोमवार को राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से रेप मामले में अगस्त 2017 में सजा दी गई थी। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड व रणजीत हत्याकांड में भी उसे सजा हुई। जेल नियमों के तहत कोई भी कैदी पेरोल या फरलो पा सकता है। इसका निर्णय सरकार व जिला प्रशासन को कानून व्यवस्था या दूसरी आपत्तियों को देखकर लेना होता है। पिछले दिनों रामरहीम ने जेल प्रशासन से 21 दिन की फरलो मांगी थी। जेल प्रशासन ने सरकार के पास अर्जी भेजी थी। इस मामलें में आज सोमवार को रामरहीम को फरलो की हरी झंडी दी गई है।
डेरा सच्चा सौदा मुखी को मिली 21 दिन की पैरोल

