कई राज्यों के नेता पहुँच रहे हरिद्वार, 24 को एक जगह होने एकत्रित

हरिद्वार  : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत समेत कई राज्यों के नेता आगामी 24 दिसंबर को हरिद्वार के हरिहर आश्रम में पहुंचेंगे । यहाँ एक कार्यकर्म में सभी शिरकत करने पहुँच रहे हैं। इस आयोजन को लेकर आश्रम और अखाड़े ही नहीं प्रशासन की तरफ से तैयारी हो रही है।जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के आचार्य महामंडलेश्वर पद के 25 साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है इससे में श्क शरीक होने देश के कई संत और राजनीतिक हस्तियां शामिल होने पहुंचेंगी। हरिहर आश्रम में दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में हिमाचल, केरल, जम्मू कश्मीर के अलावा कई अन्य राज्यों के राज्यपाल भी मौजूद रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *